ePaper

Accident : ट्रेलर का संतुलन बिगड़ा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

Updated at : 11 Jan 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Accident : ट्रेलर का संतुलन बिगड़ा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारुडीह मोड़ के बीच हादसा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारुडीह मोड़ के बीच सुबह 5 बजे दुमका आ रहा ट्रेलर हादसे का शिकार हो गया. घटना में किसी की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. ट्रेलर का चालक मुकेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय से कारुडीह मोड़ होते हुए पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खेखसा क्रशर गिट्टी लाने जा रहा था. इस दौरान सुबह 5 बजे पाकुड़ से आ रहे अज्ञात ट्रक ने ट्रक को ओवरटेक करने के वजह से ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया. ट्रेलर बुरी तरह से फंस गया. हादमें चालक और उपचालक सुरक्षित केबिन से बाहर निकल गये. गोपीकांदर पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. ट्रेलर को बीच सड़क से हटाने की तैयारी की. पर बीड़ी पत्ता भारी वाहनों का आवागमन रुक गया था. दिन के 11 बजे ट्रेलर को सड़क से सुरक्षित हटा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola