दुमका में मनरेगा के मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य आवंटन करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

Author Sadhan sen|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पंचायत सचिवों के साथ बैठक करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर बीडीओ ने मनरेगा समीक्षा बैठक में मजदूरों को अधिक कार्य देने और ई-केवाईसी व जीयो टैगिंग का काम एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

रानीश्वर : दुमका जिला स्थित रानीश्वर प्रखंड के सभागार में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में एई ,जेई, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक उपस्थित थे. समीक्षा के क्रम में धानभाषा, सादीपुर, बिलकांदी व हरिपुर में निबंधित मजदूरों का ई-केवाईसी का प्रगति कम पाये जाने पर रोजगार सेवकों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. गोबिंदपुर, हरिपुर,सादीपुर व पाथरा पंचायत के भौतिक रूप से पूर्ण योजनाओं का जियो टैग लंबित रहने के कारण संबंधित रोजगार सेवकों को एक सप्ताह के अंदर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी पंचायतों में मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य आबंटन कराने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त गांव के सर्वांगीण विकास के लिए जीपीडीपी के विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं का चयन करने का निर्देश सभी पंचायत सचिवों को दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola