धान के पुंज में आग से हजारों की क्षति

Updated:
विज्ञापन
धान के पुंज में आग से हजारों की क्षति

दिग्घी पंचायत अंतर्गत पिछड़ी गांव में रविवार अहले सुबह आग लगने की घटना से भारी नुकसान हुआ.

विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने नामजद प्राथमिकी करायी दर्ज प्रतिनिधि, सरैयाहाट दिग्घी पंचायत अंतर्गत पिछड़ी गांव में रविवार अहले सुबह आग लगने की घटना से भारी नुकसान हुआ. ग्राम प्रधान धतेल प्रसाद यादव के खलिहान में रखे धान के पुंज और पुआल जलकर राख हो गये, जिससे करीब 50 से 55 हजार रुपये की क्षति होने का अनुमान है. पीड़ित ग्राम प्रधान ने गांव के ही लक्ष्मण यादव, उपेंद्र यादव व सुगिया देवी पर आगजनी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में बताया गया है कि घटना से दो-तीन दिन पूर्व लक्ष्मण यादव ने फोन पर खलिहान बर्बाद करने की धमकी दी थी. आरोप है कि उसी रंजिश में रविवार की अहले सुबह खलिहान में आग लगा दी गयी. ग्रामीणों ने सुबह आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद पंपसेट से आग बुझाने का प्रयास किया. पर तब तक पूरा खलिहान जलकर राख हो चुका था. पीड़ित ने थाना और अंचल कार्यालय को आवेदन देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. स्थल जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola