Crime News : पिता ने कुल्हाड़ी से मार कर की पुत्र की हत्या, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Crime News : पिता ने कुल्हाड़ी से मार कर की पुत्र की हत्या, गिरफ्तार

तरबंधा गांव में सोमवार की देर रात कलियुगी पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पुत्र की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना का जायजा लिया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय रमेश राय के रूप में हुई है.

विज्ञापन

वारदात. जामा थाना क्षेत्र में तरबंधा गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रतिनिधि, जामा

दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के लगला पंचायत अंतर्गत तरबंधा गांव में सोमवार की देर रात कलियुगी पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पुत्र की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना का जायजा लिया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय रमेश राय के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी पंचावती देवी ने बताया कि रात में करीब नौ बजे उसके ससुर 50 वर्षीय मदन राय घर पर आये और पुराने जमीन विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा. इसी बीच गांव के लोग आये और उन्हें समझा कर चले गये. इसके बाद फिर अचानक ससुर मदन राय ने घर से कुल्हाड़ी निकाली और बेटे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुमका से रांची ले जाने के दौरान तोड़ दिया था दम

इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को लेकर चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मामले को लेकर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जा रहा है. जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस मामले छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola