जिला प्रशासन की टीम ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

Updated at : 06 Mar 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन की टीम ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता रितेश जायसवाल ने पथरगामा अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सीओ कोकिला कुमारी की मौजूदगी में अंचल कार्यालय के दस्तावेज व फाइलों की जांच की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा गोड्डा डीसी जिशान कमर के निर्देश पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की टीम ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. टीम में गोड्डा अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, गोड्डा एसडीएम बैद्यनाथ उरांव, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता रितेश जायसवाल ने पथरगामा अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सीओ कोकिला कुमारी की मौजूदगी में अंचल कार्यालय के दस्तावेज व फाइलों की जांच की. इस दौरान जिला टीम के पदाधिकारियों ने नजारत के कैशबुक की जांच, आमद – निर्गत पंजी, कर्म पुस्तिका के साथ पंजी टू की जांच की. पदाधिकारियों ने अंचल कार्यालय में लगे कंप्यूटर के ऑनलाइन कार्यों का भी अवलोकन किया. इस दौरान पदाधिकारियों ने गैरमजरुआ, परती कदीम पंजी का ब्योरा अलग-अलग टेबल पर रखने का निर्देश सीओ को दिया. पदाधिकारियों ने कहा कि गैरमजरुआ, परती कदीम पंजी का ब्योरा अलग-अलग टेबल में रखने से भूमि अधियाचना में सहूलियत होगी. इस दौरान प्रधानी जोत का पूर्ण ब्योरा भी भेजे जाने का निर्देश दिया. इस दौरान जिला टीम ने अंचल अंतर्गत भूमि के नक्शा के संबंध में भी जानकारी सीओ कोकिला कुमारी से ली. मौके पर बीडीओ नितेश कुमार गौतम, जिला टीम में शामिल शमशाद, विकास, पथरगामा सीआइ उमेश वैद्य समेत राजस्व कर्मचारी व अंचल कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola