सेकेंड टॉपर बना मॉडल स्कूल खरसावां का अभिजीत मालाकार, बनेगा इंजीनियर

होनहार बेटे को मिठाई खिलाते माता-पिता. फोटो: प्रभात खबर
JAC Inter Result: मॉडल स्कूल खरसावां के अभिजीत मालाकार ने इंटर साइंस में 456 अंक लाकर जिला सेकेंड टॉपर बने. कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता पाई. इंजीनियर बनने का सपना रखने वाले अभिजीत ने परिवार और शिक्षकों को श्रेय दिया. उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और प्रेरणा का माहौल है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
JAC Inter Result: मॉडल स्कूल खरसावां के छात्र अभिजीत मालाकार ने झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) इंटर साइंस परीक्षा में 456 अंक हासिल कर सरायकेला-खरसावां जिला का सेकेंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. 12वीं साइंस की परीक्षा में अभिजीत मालाकार को कुल 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है. अभिजीत को फिजिक्स में 97, केमिस्ट्री में 95, मैथ में 88, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 94, इंग्लिश में 82 व बायोलॉजी में 82 अंक हासिल किया है.
मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
अभिजीत मालाकार की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि परिवार व शिक्षकों के सहयोग और मार्गदर्शन से ही उन्हें सफलता मिली है. अभिजीत ने बताया कि वह रोजाना 10 स 12 घंटा पढ़ाई करता है. मोबाईल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिये ही करता है. सोशल मीडिया से खूद को दूर रखता है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है. परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं. अभिजीत मालाकार ने साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सफलता जरूर मिलती है. अभिजीत मालाकार का सपना इंजीनियर बनने का है.
इसे भी पढ़ें: दिहाड़ी मजदूर की बेटी छोटी कुमारी बनी स्टेट टॉपर, आईएएस बन देश की सेवा करने का सपना
सफलता का श्रेय परिवार व शिक्षकों को
अभिजीत मालाकार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ साथ शिक्षकों को दिया है. अभिजीत के पिता वैद्यनाथ मालाकार शिक्षा विभाग में कार्यरत है, जबकि माता सविता मालाकार गृहणी है. अभिजीत की इस सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. उनकी उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है. अब सभी को उम्मीद है कि वह अपने सपनों को पूरा करते हुए समाज के लिए एक मिसाल कायम करेंगी.
इसे भी पढ़ें: पलामू के सतबरवा की सना अफरीन बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, आईएएस बनने का लक्ष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










