70 का दूल्हा, 20 की दुल्हन…सपा नेता की चौथी शादी पर बवाल, दूसरी पत्नी पहुंची पुलिस कमिश्नर के पास

सपा नेता और उनकी पत्नी, फोटो एक्स
गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी नेता हाजी खलील ने कथित तौर पर चौथी शादी कर ली है. उन्होंने जिस महिला से शादी की है, वह उनसे 50 साल छोटी है. हाजी खलील 70 साल के हैं, जबकि महिला की उम्र सिर्फ 20 साल है. खलील की पिछली तीन पत्नियों से पहले ही 11 बच्चे हैं. हाजी को चौथा निकाह करना भारी पड़ गया है; उनकी दूसरी पत्नी ने पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
सपा नेता की चौथी शादी से उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन नाराज हो गईं और वह अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंच गईं. उन्होंने एडिशनल पुलिस कमिश्नर को एक लिखित शिकायत सौंपी है.
नाजरीन का आरोप- पति बच्चा पैदा कर पत्नी को छोड़ देते हैं
सपा नेता हाजी की दूसरी पत्नी नाजरीन ने आरोप लगाया है कि उनके पति हर पत्नी से बच्चे पैदा करते हैं और फिर कुछ समय बाद या तो उन्हें छोड़ देते हैं या घर से निकाल देते हैं. उन्होंने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है.
नाजरीन का आरोप- हाजी ने धोखे से की थी शादी
सपा नेता हाजी खलील की दूसरी पत्नी ने पुलिस कमिश्नर के पास जो शिकायत की है, उसमें आरोप लगाया है कि हाजी ने 1991 में उनके साथ धोखे से शादी की थी. खलील ने यह बात छिपाई थी कि वह पहले से शादीशुदा हैं. पहली पत्नी से उनके 8 बच्चे हैं और नाजरीन से 3 बच्चे हैं. नाजरीन ने बताया कि उनके पति ने 2010 में तीसरी शादी की थी, लेकिन बच्चे नहीं होने पर तीसरी पत्नी को तलाक दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










