ePaper

तीरंदाजी चैंपियन का विधायक ने किया अभिनंदन

Updated at : 11 Jan 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
तीरंदाजी चैंपियन का विधायक ने किया अभिनंदन

इस उपलब्धि पर विधायक ने चंद्र मोहन सोरेन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन

69वीं स्कूल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण जीत कर बने थे ओवरऑल चैंपियन रायपुर में जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत व दो कांस्य पदक जीता था प्रतिनिधि, जामा जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियन चंद्र मोहन सोरेन का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह कमारदुधानी स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया. इसमें जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार व जिला तीरंदाजी संघ के संरक्षक बी किस्कू उपस्थित थे. बताया कि चंद्र मोहन सोरेन ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत एवं दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. वहीं 6 से 10 जनवरी तक आयोजित 69वीं स्कूल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. इस उपलब्धि पर विधायक ने चंद्र मोहन सोरेन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. जिला खेल पदाधिकारी ने भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सत्तार खान, बुधिलाल मरांडी, लखी राम मुर्मू, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सह तीरंदाजी कोच देवीधन टुडू, खेल मित्र सुबोध बास्की, संजय हेंब्रम, संजीव कुमार साह, इग्निस मुर्मू, सुनील सोरेन, मंटू सोरेन, मुखिया कमीशन सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola