कालाजार प्रभावित गांवों का सेंट्रल टीम ने किया दौरा

Updated:
विज्ञापन
कालाजार प्रभावित गांवों का सेंट्रल टीम ने किया दौरा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कालाजार, फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से संबंधित दस्तावजों की निरीक्षण किया. इसके बाद टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. टीम कालाजार प्रभावित गोलबंधा गांव पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया कालाजार से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों से आ रहे बदलाव का अध्ययन करने पहुंची सेंट्रल टीम ने मसलिया के कालाजार प्रभावित गांव का दौरा किया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कालाजार, फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से संबंधित दस्तावजों की निरीक्षण किया. इसके बाद टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. टीम कालाजार प्रभावित गोलबंधा गांव पहुंची. गांव के सभी टोले के घर में आइआरएस का क्रॉस चेक, कालाजार रोगियों का फॉलोअप, बालू मख्खी, क्यूलेक्स मच्छर, एडीज मच्छर, एनाफिलीज मच्छरों के संग्रह किया. लार्वा, प्यूपा आदि का सैम्पल संग्रह किया. टीम द्वारा ग्रामीणों को इन रोगों से बचने का उपाय, इसके लक्षण इत्यादि के बारे में अवगत कराया. मौके पर सेंट्रल टीम में डॉ आरती राणा, डॉ अंजू विश्वान, राज कुमार, युगल किशोर मीणा, रामेश्वर सिंह, संजय उस्मानी, डॉ शुभम कुमार, डॉ विकास कुमार, केटीएस जादब चन्द्र झा,सहदेव मुर्मू, मेरिका टुडू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola