एएसडीडी मतदाताओं की सूची कल तक जमा करने का दिया गया निर्देश

गणना प्रपत्र भरने व डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर में एएसडीडी मतदाताओं की सूची तैयार करने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने कार्य का निरीक्षण किया।
रानीश्वर : सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा एस आई आर कार्य का निरीक्षण दक्षिणजोल पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 196 व पाथरा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 224 में गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया गया. मतदान केंद्र संख्या 196 व 224 में बीएलओ के द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाइजेशन किया जा रहा था. सहयोग के लिए वोलेंटियर आदि भी उपस्थित थे. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिन्हा के द्वारा दोनों बीएलओ को निर्देश दिया गया कि उक्त दोनों मतदान केंद्रों के एएसडीडी मतदाताओं की सूची अपने अपने वोलेंटियर के सहयोग से कल सुबह तक तैयार कर लेना है. बीएलओ व बीएलओ -2 की बैठक में एएसडीडी सूची बीएलओ -2 को सत्यापन के लिए उपलब्ध करा देना है. फोटो गणना प्रपत्र भरने व डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण करते बीडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










