बीडीओ ने किया परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का शुभारंभ

Author Abhishek|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काठीकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। 11 जुलाई से 10 अगस्त तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंड

विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस दौरान परिवार कल्याण से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं आम लोगों को उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी, परामर्श एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी. कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड लेखा प्रबंधक, परिवार कल्याण बीटीटी (BTT) तथा बड़ी संख्या में सहियाओं ने भाग लिया. अधिकारियों ने लोगों से परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का लाभ उठाने और परिवार कल्याण संबंधी सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola