मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज में शासी निकाय का गठन, सांसद नलिन सोरेन बने अध्यक्ष
शासी निकाय की बैठक में उपस्थित सांसद व अन्य | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज में रविवार को शासी निकाय का गठन किया गया, जिसमें सांसद नलिन सोरेन को अध्यक्ष बनाया गया है. नए निकाय से कॉलेज के विकास की राह खुलेगी.
प्रतिनिधि, रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर में रविवार को शासी निकाय का गठन किया गया. इसकी अध्यक्षता सांसद नलिन सोरेन ने की. प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल ने बताया कि नये शासी निकाय में सांसद नलिन सोरेन को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि एसडीएम कौशल कुमार सचिव बनाये गये हैं.
चार सदस्य भी चुने गये
नये शासी निकाय में यूआर डॉ. निर्मला त्रिपाठी, शिक्षाविद सदस्य डॉ. अब्दुल रईस खान और प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल को सदस्य चुना गया.
कॉलेज के विकास पर होगा निर्णय
प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल ने बताया कि शासी निकाय की अगली बैठक में कॉलेज के विकास को लेकर निर्णय लिया जाएगा. नये सिरे से शासी निकाय का गठन किये जाने से कॉलेज कर्मियों में खुशी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए