लोन, सिलाई मशीन और फ्रिज का झांसा देकर महिलाओं से कथित ठगी मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कथित ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपित  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने लोन, सिलाई मशीन और फ्रिज देने का झांसा देकर महिलाओं से पैसे ठगे. सरैयाहाट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सैकड़ों महिलाओं से हुई ठगी की जांच जारी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा : लोन, सिलाई मशीन और फ्रिज देने के नाम पर महिलाओं से कथित ठगी के मामले में सरैयाहाट पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनसाही गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप

जानकारी के अनुसार, सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खोजवा गांव निवासी स्वेता कुमारी ने थाना में आवेदन देकर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर महिलाओं से रुपये जमा कराने के बाद धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था. आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 96/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

लोन के साथ सामान देने का दिया गया था प्रलोभन

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कंपनी की ओर से महिलाओं को लोन के साथ सिलाई मशीन और फ्रिज देने का प्रलोभन देकर रुपये जमा कराए गए. बाद में न तो लोन उपलब्ध कराया गया और न ही महिलाओं को सामान दिया गया. आवेदिका ने करीब 150 महिलाओं से ठगी किए जाने का आरोप लगाया है.

महिलाओं ने कार्यालय पहुंचकर मांगी थी राशि

गौरतलब है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं हंसडीहा और सरैयाहाट स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंची थीं. महिलाओं ने जमा राशि वापस करने की मांग की थी. उनका आरोप था कि विभिन्न योजनाओं के नाम पर उनसे रुपये जमा कराए गए, लेकिन निर्धारित लाभ नहीं दिया गया. इस दौरान हंसडीहा कार्यालय में मौजूद आलोक कुमार सिंह को महिलाओं ने पकड़ लिया था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई थी.

अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

पुलिस ने आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए कंपनी से जुड़े आलोक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही कंपनी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और प्राप्त शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola