फंदे से लटका मिला शव कोनापाथर के कपूरमनी की

Updated:
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला शव कोनापाथर के कपूरमनी की

पुलिस ने कपूरमुनी के शव को अमलतास के पेड़ पर उसी के दुपट्टे से लटकी हुई अवस्था में 27 जून की शाम में बरामद किया था.

विज्ञापन

रामगढ़. कन्हारा नदी के तट पर धाबाटांड़ के जंगल में 27 जून शुक्रवार को अमलतास के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई अवस्था में बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान रविवार को हो गयी है. थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार मृतका की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के कंजवे पंचायत के कोनापाथर ग्राम निवासी स्वर्गीय जेठा मुर्मू की 24 वर्षीय पुत्री कपूरमुनी मुर्मू के रूप में हुई है. मृतका के परिजनों ने उसकी पहचान की है. पुलिस ने कपूरमुनी के शव को अमलतास के पेड़ पर उसी के दुपट्टे से लटकी हुई अवस्था में 27 जून की शाम में बरामद किया था. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा अभी थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. मृतका के शव को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. परिजनों के आवेदन के बाद मामले में विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola