गोपीकांदर में जल महोत्सव के तहत मनाया गया जल अर्पण दिवस, चार पेयजल योजनाएं समिति को सौंपी

Updated:
विज्ञापन

*सुरजूडीह व बड़ापाथर गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी एवं ग्रामीण .* | Prabhat Khabar Network

गोपीकांदर के सुरजूडीह और बड़ापाथर में जल महोत्सव के तहत चार पेयजल योजनाओं को ग्राम समिति को सौंपा गया। जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन

गोपीकांदर: प्रखंड की सुरजूडीह पंचायत के बड़ापाथर गांव में शनिवार को जल महोत्सव के तहत जल अर्पण दिवस मनाया गया. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, दुमका-01 की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता रामेश्वर गुप्ता और मुखिया ज्योतिष बास्की ने की.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यपालक अभियंता ने भूजल रिचार्ज, जल संरक्षण, जल प्रबंधन, जलकर शुल्क और जल गुणवत्ता की नियमित जांच की जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से जल स्रोतों की सुरक्षा और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की. मुखिया ने पेयजल योजनाओं के संचालन, रखरखाव और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया.

इस अवसर पर प्रभात फेरी, जल यात्रा, जल शपथ, जल श्रृंगार और जल बंधन कार्यक्रम आयोजित हुए. चार पेयजल योजनाओं का हस्तांतरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को किया गया. आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और पेयजल स्रोतों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

आयोजन में जिला समन्वयक, कनीय अभियंता, प्रखंड वास समन्वयक, जलसहिया, पंचायत सचिव, मुखिया, जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मंच का संचालन जिला समन्वयक आइइसी सनाउल अंसारी ने किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola