पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनायें : जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनायें : जिलाध्यक्ष

कांग्रेस पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर संगठन कर्मियों के साथ बैठक की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने शुक्रवार को रानीश्वर प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड अंतर्गत कांग्रेस पंचायत कमेटियों के गठन को लेकर संगठन कर्मियों के साथ बैठक की. संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया. बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया. उन्होंने निर्देश दिया कि रानीश्वर प्रखंड के सभी पंचायतों में तीन दिनों के भीतर पंचायत कमेटियों का गठन सुनिश्चित किया जाये, ताकि पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके. पार्टी कार्यक्रम के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने किसानों के बीच 32 पैकेट मसूर बीज का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि उत्पादन को बढ़ाने की अपील की. कार्यक्रम में भानू खान, पौलूस मुर्मू, रहीम अंसारी, रियाज शेख, जोसेफ टुडू, सब्बीर अंसारी, प्रसाद भगत, निवास बाउरी, कंचन गोराई व दिनबंधू दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola