सहकारी संस्थाओं को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी राज्य सरकार

Updated:
विज्ञापन
सहकारी संस्थाओं को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी राज्य सरकार

विधायक ने किया चार लैंप्स भवन सह गोदाम निर्माण का शिलान्यास, कहा

विज्ञापन

प्रस्तावित भवन सह गोदाम की क्षमता होगी 100 मीट्रिक टन किसानों को मिलेगा उपज के भंडारण व विपणन का लाभ जामा. जामा प्रखंड अंतर्गत लकड़ापहाड़ी व सिमरा पंचायत भवन के पास लैंप्स भवन सह गोदाम निर्माण का शिलान्यास सोमवार को विधायक डॉ लोईस मरांडी ने किया. भवन निर्माण का शुभारंभ कराया. विधायक ने सिमरा से ऑनलाइन नाचनगढ़िया व तपसी लैंप्स भवन का भी शिलान्यास किया. निर्माणाधीन भवन सह गोदाम की क्षमता 100 मीट्रिक टन होगी. इसमें मार्केटिंग सेंटर का भी निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह भवन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित समेकित सहकारी विकास परियोजना के तहत बनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य किसानों व ग्रामीणों को उनकी उपज के भंडारण, विपणन और उचित मूल्य दिलाने में सहायता करना है. उन्होंने बताया कि लैंप्स के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं अनुदानित दर पर उपलब्ध कराये जायेंगे. स्थानीय स्तर पर गोदाम और मार्केटिंग सेंटर बनने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत होगी. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सहकारी संस्थाओं को मजबूत कर रही है, ताकि किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके. प्रत्येक भवन के निर्माण में लगभग 32 लाख रुपये होंगे खर्च जिला सहकारिता पदाधिकारी कर्मबीर मेहता ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. हर भवन की लागत लगभग 32 लाख है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. लोगों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. मौके पर मुखिया चंपावती देवी, ग्राम प्रधान गजाधर कुंवर, नुनलाल दर्वे, ब्रजेश दर्वे, मंगल हेंब्रम, लकड़ापहाड़ी से ग्राम प्रधान प्रीतम जायसवाल, लैंप्स अध्यक्ष शोले मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सचिव गौतम कुमार दर्वे, बुलेश यादव, शत्रुध्न मंडल, लैंप्स अध्यक्ष सुनील टुडू, लैंप्स प्रबंधक प्रदीप कुमार दर्वे, विकास भंडारी, बुदीलाल मरांडी, निर्मल बेसरा, निर्मल किस्कू, सुरेंद्र यादव, उपेंद्र दर्वे, ओम प्रकाश यादव, मनीष यादव सहित कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि मेहताफ आलम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola