दो अलग-अलग हादसों में दो घायल, रेफर

जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ-नोनीहाट मुख्य सड़क मार्ग में झखिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
बासुकिनाथ. जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ-नोनीहाट मुख्य सड़क मार्ग में झखिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भिजवाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा गया. चिकित्सक ने बताया कि घायल की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. साइकिल सवार खुद सड़क पर गिर गया अथवा किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी, इस संदर्भ में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. वहीं घायल के अचेतावस्था में रहने की वजह से उसका नाम, घर आदि का पता नहीं चल पाया है. वहीं, बुधवार की दोपहर तालझारी थाना क्षेत्र में नारगंजो के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार देवघर के घोरमारा निवासी श्रवण राज नामक युवक घायल हो गया. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद डाक्टर ने उसे बाहर रेफर किया. परिजनों ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिए देवघर ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










