तीन गाड़ियां टकरायी, चालक व खलासी घायल

दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ स्थित शिकारीपाड़ा बाजार में हुई घटना
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ स्थित शिकारीपाड़ा बाजार में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयी. हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. हाइवा का चालक व खलासी घायल हो गये. घटनास्थल पहुंच कर पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी लदी हाइवा (जेएच 04आर 0541) दुमका जा रहा था. खाली हाइवा (जेएच 04 ए डी 7916) सरसडंगाल जा रहा था. तेज गति के अनियंत्रित होकर दोनों वाहन टकराते हुए सड़क किनारे खड़ी कार (जेएच 04 एक्स 1382) से टकरा गयी. हाइवा का चालक व खलासी घायल हो गया. बताया जाता है कि घायल अवस्था में ही चालक व खलासी फरार हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




