हादसा : टोटो पलटने से बच्ची समेत चार महिला घायल

Updated:
विज्ञापन
हादसा : टोटो पलटने से बच्ची समेत चार महिला घायल

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नदियानंद मंडल ने बताया कि घायलों का सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सिउड़ी रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

रानीश्वर. रानीश्वर में टोटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार बच्ची समेत चार महिलाएं घायल हो गयी. सूचना मिलने पर एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नदियानंद मंडल ने बताया कि घायलों का सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सिउड़ी रेफर कर दिया गया है. घायलों में पांच वर्षीय बच्ची सुमित्रा हांसदा, अष्टमी सोरेन (25) ,पान हांसदा ( 50) सभी इंद्रगाछा पश्चिम बंगाल का रहनेवाली हैं. मंगली हांसदा (50) बेलवुनी की रहनेवाली है. जानकारी के अनुसार महिलाएं सोहराय के लिए रविवार को रानीश्वर के साप्ताहिक हटिया में मिट्टी का हंड़िया खरीदने पहुंची थी. उसी क्रम में टोटो पलटने से घायल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola