हादसा : कंटेनर के धक्के से साइकिल सवार युवक घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
हादसा : कंटेनर के धक्के से साइकिल सवार युवक घायल, रेफर

युवक की पहचान राजेश हेंब्रम के रूप में हुई है, जो मसानजोर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा मुरजोड़ा निवासी बताया गया है.

विज्ञापन

दुमका–सिउड़ी मुख्य मार्ग पर रानीश्वर बाजार के पास हादसा प्रतिनिधि, रानीश्वर रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका–सिउड़ी मुख्य मार्ग पर रानीश्वर बाजार के पास रविवार शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. कंटेनर की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर बुरी कुचल गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. युवक की पहचान राजेश हेंब्रम के रूप में हुई है, जो मसानजोर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा मुरजोड़ा निवासी बताया गया है. जानकारी के अनुसार राजेश हेंब्रम रविवार की शाम रानीश्वर हटिया से साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान सिउड़ी से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गया. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि घायल को सीएचसी से सिउड़ी रेफर किया जा रहा है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola