Accident : हाइवा ने कार में मारी टक्कर, चालक को पेड़ से बांधा, तीन घंटे किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
Accident : हाइवा ने कार में मारी टक्कर, चालक को पेड़ से बांधा, तीन घंटे किया रोड जाम

हाइवा और कार की टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी

विज्ञापन

रोष. बजरंगबली मंदिर के पास घटना, आक्रोशित हो गये यात्री

प्रतिनिधि, गोपीकांदरगोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली मंदिर के पास स्पीड ब्रेकर के बगल में तेज रफ्तार हाइवा और कार की टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद आक्रोशित कार सवारों ने कोयला ढुलाई में लगे हाईवा चालक के साथ मारपीट कर उसे खजूर के पेड़ में रस्सी से बांध दिया. इस घटना के चलते हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा. सूचना पर गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत व एएसआइ धर्मल मांझी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर पेड़ से बंधे हाइवा चालक जोहारुद्दीन अंसारी को मुक्त कराया और उसे थाने ले आयी. कार के चालक नागेश्वर मंडल ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे. किसी को चोट नहीं आयी. वे लिट्टीपाड़ा से चुटोनाथ मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे. इसी दौरान ब्रेकर के पास आगे से बायी ओर मुड़ रहे कोयला हाइवा से कार का संतुलन बिगड़ा और टक्कर हो गयी.

पुलिस ने दो पक्षों को समझा कर जाम हटाया

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर जाम हटवाया. दोनों वाहनों को थाना परिसर लाया गया. कोयला कंपनी के पेट्रोलिंग मैनेजर मनोज चांद ने क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत कराने की बात कही. घायल हाइवा चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. पुलिस ने तेज गति से वाहन न चलाने को लेकर बांड भरवाकर हिदायत के साथ चालक को छोड़ दिया. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसे पुलिस की तत्परता से नियंत्रित कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola