खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, चालक जख्मी

घटना गुरुवार को दोपहर की है. जानकारी के अनुसार कार पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दुमका आ रही थी. कार में कोई अन्य लोग सवार नहीं थे. केवल चालक ही था.

विज्ञापन

मुफस्सिल थानान्तर्गत दासोरायडीह पेट्रोल पंप के पास हुई घटना प्रतिनिधि, दुमका नगर एनएच 114 ए में दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर मुफस्सिल थानान्तर्गत दासोरायडीह पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से वैगनआर कार टकरा गयी. इस घटना में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना गुरुवार को दोपहर की है. जानकारी के अनुसार कार पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दुमका आ रही थी. कार में कोई अन्य लोग सवार नहीं थे. केवल चालक ही था. बताया जाता है कि चालक को झपकी लग गयी थी. झपकी लगने के कारण कार असंतुलित होकर ट्रक से जा टकरायी. चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना की खबर मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया गया है. चालक दुधानी स्थित वाहन ट्रेनिंग सेंटर में रहता है. वह कोलकाता किसी काम से गया था. वापस आने के दौरान दुर्घटना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola