हादसा : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चायपानी के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा दुमका–रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के चायपानी के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. घायल की पहचान ढोलकटा निवासी 18 वर्षीय सूबास्टीन के रूप में हुई है. पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सूबास्टीन बाइक से अपने घर ढोलकटा से शिकारीपाड़ा आ रहा था. इसी दौरान चायपानी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jayswal

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola