काठीकुंड में आस्था का महाकुंभ, दानीनाथ के दरबार में जल चढ़ाने उमड़ा कांवरियों का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

तिरुपतिया नदी से जल भरकर दानीनाथ मंदिर जाते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की तीसरी सोमवारी पर काठीकुंड के बाबा दानीनाथ मंदिर में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा. शिवभक्तों ने नदियों से जल भरकर जलाभिषेक किया. सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी .

विज्ञापन

काठीकुंड: सावन की तीसरी सोमवारी पर काठीकुंड स्थित बाबा दानीनाथ मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर में कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. शिकारीपाड़ा के पंचवाहिनी नदी और गोपीकांदर के तिरुपतिया नदी से पवित्र जल भरकर सैकड़ों श्रद्धालु बाबा दानीनाथ के दरबार में जलार्पण करने पहुंचे.

विज्ञापन

बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा रास्ता

पवित्र जल लेकर निकले कांवरियों के जत्थे रास्ते भर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष लगाते हुये काठीकुंड पहुंचे. कई श्रद्धालु समूह में पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंचे और बाबा दानीनाथ पर जल चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की.

तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा. पंचवाहिनी और तिरुपतिया नदी से जल लेकर आने वाले कांवरियों के कारण काठीकुंड की सड़कों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही. कांवरियों के विभिन्न जत्थों में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु भी शामिल रहे.

बाबा दानीनाथ का जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा .

तिरुपतिया नदी से जल भरकर दानीनाथ मंदिर जाते श्रद्धालु  दानीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना को लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
दानीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना को लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुये मंदिर परिसर और आसपास पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गयी. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया, ताकि जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola