कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

रामगढ़ प्रखंड के गिधबन्ना गांव में जनसंपर्क करते कांग्रेस नेता डॉ सुशील मरांडी
रामगढ़. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ सुशील मरांडी ने बुधवार को रामगढ़ प्रखंड की छोटीरण बहियार पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के दुमका लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नलिन सोरेन को विजयी बनाने की अपील ग्रामीणों से की. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस के नेतृत्व में बने महागठबंधन का हिस्सा है. महागठबंधन सत्ता में आया तो किसानों, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं के हित में सरकार काम करेगी. नलिन सोरेन सांसद निर्वाचित होने पर वे लोकसभा में दुमका की आवाज बनेंगे. मौके पर आदिवासी से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील मुर्मू, जिला मंत्री राजीव जायसवाल, मंटू यादव, लालचंद यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




