दुमका से बाइक चुराने वाला राजमहल का युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2024 5:43 AM
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गठित विशेष टीम लगातार छापामारी में लगी है. भविष्य में इस प्रकार एंव अन्य अपराध में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के प्रयास जारी है.
दुमका नगर थाना के पास संदीप रक्षित की बुलेट चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के जमलागढ़ डकैत टोला के रहनेवाले स्व मुस्तफा शेख के बेटे 22 वर्षीय करीमूल शेख को धर दबोचा है. चोरी की गयी बुलेट बरामद कर ली है. इसी घर से चोरी गयी एक और मोटरसाइकिल को पिछले सप्ताह ही पुलिस ने राजमहल के ही अपराधियों की गिरफ्तारी व उनकी निशानदेही पर बरामद की थी. शुक्रवार को नगर थाना में प्रेस काॅन्फ्रेंस करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि पकड़ा गया करीमूल शेख आदतन अपराधी है. इस तरीके के कई वारदातों में उसकी संलिप्तता रहा है. वह पहले भी जेल जा चुका है. जिले से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अपराधियों के गिरोह के दो सदस्यों को इससे पहले 25 दिसंबर को साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से ही दबोचा गया था. इनमें अब्दुल मोतालिक पे- गुलाब शेख साकिन-कछुवाकोल नारायपुर थाना राजमहल व दूसरा अकरम शेख उम्र-23 वर्ष पे-नावेर शेख साकिन मानसिंग्हा थाना राजमहल शामिल था. इन दोनों के पास से चोरी के दो बाइक बरामद हुई थी. इसके अलावा इनलोगों के पास से लॉक तोड़ने का औजार व मास्टर चाभी आदि की बरामदगी हुई थी.
तब पूछताछ में दोनों पकड़ाये अपराधकर्मी की निशानदेही पर दुमका थाना क्षेत्र के बढ़ईपाड़ा स्थित अन्य अपराधकर्मी अंजन साह के घर के पास पोखरा के पास से चोरी के दो अन्य बाइक बरामद हुई थी. बाद में अंजन को भी पुलिस ने जेल भेजा था. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गठित विशेष टीम लगातार छापामारी में लगी है. भविष्य में इस प्रकार एंव अन्य अपराध में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के प्रयास जारी है. टीम में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास व आकाश भारद्वाज, पुनि सह थाना प्रभारी नगर इंस्पेक्टर अतीन कुमार, एसआई रविशंकर कुमार, अजीत कुमार, एएसआई अभिमन्यु चौधरी व राजन कुमार सिंह शामिल थे.
Also Read: दुमका : पंचायत स्वयंसेवक आठ जनवरी के बाद फिर से आंंदोलन में कूदने की बना रहे योजना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










