उद्घाटन मैच में राजमहल ने बनकट्टी को एक गोल से हराया

सागवाड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट
प्रतिनिधि, मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सागवाड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला शुक्रवार को राजमहल और बनकट्टी टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में राजमहल फुटबॉल टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की. जानकारी के अनुसार सागवाड़ी फुटबॉल मैदान में सुपरस्टार क्लब सागवाड़ी व सिंदूरपुर के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसके तहत दो से तीन जनवरी तक अंडर–14 बालक वर्ग तथा 04 से 06 जनवरी तक युवा वर्ग के मैच खेले जायेंगे. दोनों ही वर्गों में 16–16 टीमें भाग ले रही हैं. अंडर–14 बालक वर्ग में शुक्रवार को कुल आठ टीमों के बीच मुकाबले खेले गए, जिसके बाद एसएस जूनियर स्टार ने फाइनल मुकाबले में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया. खेल का संचालन रेफरी के रूप में दिनेश मरांडी, संतोष हेब्रम व पानशल सोरेन ने किया. वहीं आयोजन को सफल बनाने में जग मांझी, महादेव मरांडी, पुलिस मुर्मु, फिरोज बास्की एवं नेहरू मुर्मू की सक्रिय भूमिका रही. मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे. खिलाड़ियों का उत्साहबर्धन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




