धर्म सम्मेलन को लेकर दुमका हटिया में किया प्रचार-प्रसार

Updated at : 25 Apr 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
धर्म सम्मेलन को लेकर दुमका हटिया में किया प्रचार-प्रसार

12 मई को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में होने वाला ''धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम'' में शामिल होने के लिए आह्वान किया.

विज्ञापन

दुमका. दिसोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू के निर्देश पर दुमका हटिया में ढरवक् किया गया. इसमें मोहन टुडू, साहेबराम किस्कू और ईमेल मरांडी ने गली-गली में डुगडुगी बजा कर लोगों को 12 मई को दुमका के आउटडोर स्टेडियम में होने वाला ””””धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम”””” में शामिल होने के लिए आह्वान किया. संताल आदिवासियों का प्रचार-प्रसार करने की पुरानी परंपरा रही है, जिसमें साल की छोटा डाली जिसमें पत्ते हो और डुगडुगी बजा कर साप्ताहिक हटिया और वैसे जगहों पर घुमाया जाता है, जहां लोगों का जमाव होता हो. यह एक दिवसीय “धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम ” दुमका के आउटडोर स्टेडियम में 12 मई को प्रातः 10 बजे दिसोम मांझी थान और जाहेर थान में बोंगा बुरु से प्रारंभ होगी. धर्म गुरु द्वारा कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या तीन बजे से सुबह 6 बजे तक होगी. इसमें विश्व प्रसिद्ध धर्म गुरु लेखक सोमाय किस्कू संतालों के उद्भव और विकास, धर्म और संस्कृति के बारे में विस्तार से बतायेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संताली सिंगर सिंगराय सोरेन, कल्पना हांसदा, डिगिर सोरेन, बनाम राजा नारायण टुडू समेत अन्य कलाकार शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola