हादसा : ट्रेन से गिरकर प्रावि छातापहाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौत

दुमका-भागलपुर रेलखंड पर जामा थाना क्षेत्र के बैसा गांव के पास हुई घटना
प्रतिनिधि, जामा दुमका-भागलपुर रेलखंड पर जामा थाना क्षेत्र के बैसा गांव के पास पोल संख्या 9815/9816 के बीच पुल के पास ट्रेन से गिर जाने से शिक्षक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसी दौरान मृतक के मोबाइल की घंटी बजने व बैग में मिले कागजात से शव की पहचान हुई, जिससे पता चला कि मृतक 52 वर्षीय संजय कुमार हेंब्रम जामा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छातापहाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं. मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत चलती ट्रेन से गिरने से हो गयी है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. शिक्षक की मौत की खबर सुनते ही विभिन्न शिक्षक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है. वह दुमका के हिजला गांव के रहनेवाले थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










