मादक पदार्थों की रोकथाम का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
मादक पदार्थों की रोकथाम का लिया संकल्प

बाल विकास परियोजना कार्यालय जरमुंडी में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग को रोकने तथा नशा मुक्ति के लिए प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ बाल विकास परियोजना कार्यालय जरमुंडी में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग को रोकने तथा नशा मुक्ति के लिए प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ सेविकाएं और पोषण सखियों ने भी भाग लिया. नशा मुक्ति पर विस्तृत परिचर्चा की गयी. शराब, ड्रग्स, प्रतिबंधित दवाइयां, तंबाकू, भांग आदि की रोकथाम हेतु संकल्प लिया. सीडीपीओ कुमारी ऋतु ने बताया कि नशा को रोकना सामाजिक उत्थान के लिए नितांत आवश्यक है. डॉक्टर अभिषेक कुमार ने नशा के शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी. उपस्थित सभी जनों ने नशा उन्मूलन प्रचार घर-घर करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर राजेश कुमार सिंह, सहायक प्रोग्राम ऑफिसर उपेंद्र कुमार यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार, नीति आयोग फेलो राजू कुमार व महिला पर्यवेक्षिका निहारिका मल्लिक, जुली कुमारी, छाया मुर्मू एवं सेविका सहायिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola