झारखंड के दुमका से रामपुरहाट आ रही यात्री बस पलटी, 50 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

क्षतिग्रस्त यात्री बस से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया की यह दुर्घटना झारखंड और रामपुरहाट के बीच स्थित हरिपुर और बिनान गढ़िया ग्राम के पास हुई है.
बीरभूम, मुकेश तिवारी : झारखंड से पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट आ रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इसमें 50 यात्री घायल हो गए. घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये सभी लोग दुमका जिले के आलूदोहा से रामपुरहाट जा रहे थे. घटना शुक्रवार (तीन नवंबर) को शाम चार बजे के करीब बीरभूम जिले में रामपुरहाट में हुई. यह इलाका झारखंड की सीमा से सटता है. घटना की सूचना मिलने के बाद रामपुरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. क्षतिग्रस्त यात्री बस से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना झारखंड और रामपुरहाट के बीच स्थित हरिपुर और बिनान गढ़िया ग्राम के पास हुई है. बस के यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में था. बस की स्पीड काफी ज्यादा थी. तभी हरिपुर और बिनान गढ़िया के बीच सड़क पर मौजूद एक कलवर्ट के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई.
बस में सवार थे 52 लोग, 50 हुए घायल
बताया जा रहा है कि जिस समय दुर्घटना हुई, बस में 52 यात्री सवार थे. इनमें से 50 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में पांच की हालत चिंताजनक है. इसलिए इन्हें रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. बाकी घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि बस झारखंड के दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड में स्थित आलुदोहा गांव से रामपुरहाट की तरफ आ रही थी.
Also Read: गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




