धान के पुंज में लगी आग, हजारों का नुकसान

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की घटना.
प्रतिनिधि, हंसडीहा सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव स्थित खलिहान में रखे धान के पुंज में आग लग जाने से हजारों की क्षति हुई है. इसमें करीब 25 हजार मूल्य का धान और पुआल जलकर नष्ट हो गया. आग की लपटें देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पीड़ित किसान सुरेश मिर्धा ने बताया कि खेत से कटाई के बाद धान के पुंज को खलिहान में रखा गया था. लेकिन अचानक पुंज में तब आग लग गयी. पीड़ित ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




