ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि का जल्द हो भुगतान : प्रखंड अध्यक्ष

Updated at : 14 Feb 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि का जल्द हो भुगतान : प्रखंड अध्यक्ष

जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय मैदान में प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में हुई. प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

जरमुंडी में ग्राम प्रधान लेखा होड़ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा प्रतिनिधि, बासुकिनाथ ग्राम प्रधान सह लेखा होड़ संघ की बैठक जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय मैदान में प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में हुई. प्रखंड अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. लेखाहोड़ की सम्मानित राशि अविलंब भुगतान करने व पे आइडी जल्द बनाने के आदेश देने की मांग की. प्रखंड के संताली गांव में मांझी थान एवं जाहेर थान का नव निर्माण कराने की मांग की गयी. सरकारी जमीन, नदी, नाला, गोचर, परती कदीम, जल, जंगल जमीन की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता थी. पर राज्य सरकार, ग्राम प्रधान लेखा होड़ों की समस्याओं के समाधान के प्रति चिंतनशील नहीं है. सभी पुरान कुएं व बांध की मरम्मत कराने की मांग की गयी. प्रधान सह लेखाहोड़ संघ का प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं के साथ विभिन्न मांग को रखने पर निर्णय लिया गया. बताया कि पुरानी व्यवस्था के तहत लगान वसूली, अतिक्रमण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में पूर्व मुखिया मंगाराम मरांडी, देवासी हांसदा, वुड़का हांसदा, नुनवा मरांडी, बुधन हांसदा, परशुराम मुर्मू, जिना मुर्मू, सुरधने मरांडी, मिस्त्री हेंब्रम, बैजून टुडू समेत सैकड़ो ग्रामप्रधान मौजूद थे. —– फोटो-जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय सथित मैदान में ग्राम प्रधान लेखा होड़ —

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola