ePaper

ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने मनाया आतांग दाराम सोहराय पर्व

Updated at : 02 Jan 2026 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने मनाया आतांग दाराम सोहराय पर्व

गांधी मैदान में संताली रीति-रिवाज के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसका नेतृत्व संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका ग्राम प्रधान मांझी संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को संताल परगना स्तरीय आतांग दाराम सोहराय पर्व के गांधी मैदान में संताली रीति-रिवाज के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसका नेतृत्व संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने किया. इस अवसर पर दिसोम नायकी सोनालाल हेंब्रम व दिसोम मांझी भीम सोरेन ने गोड़-मांझी स्थल पर विधिवत पूजा की. संचालन अशोक मुर्मू ने किया. पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक संताली नृत्य प्रस्तुत किया. इसमें पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया. पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया. सोहराय पर नायकी बाबा ने संताल समाज की परंपरा के अनुसार गोढ़ टांड़ी में विधि-विधान से पांच मुर्गी व मुर्गी का अंडा संताल समाज के देवी-देवताओं को अर्पित किया. इस दौरान समाज के लोगों ने मरांग बुरु, जाहेर ऐरा व गोसाई ऐरा से समुदाय के सभी लोगों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. सभा को इंगलिश लाल मरांडी, अर्जुन मरांडी, मोहन टुडू एवं दिगंबर टुडू ने संबोधित करते सोहराय पर्व के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि सोहराय पर्व संताल समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक एकता का प्रतीक है, जिसे आनेवाली पीढ़ियों तक संरक्षित रखना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola