बिहार के श्रम व खेल मंत्री ने की फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
बिहार के श्रम व खेल मंत्री ने की फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना

पंडित पलटू बाबा व चंदन पत्रलेख ने पूजा करायी. मंत्री ने गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह व खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गुरुवार को सपरिवार बाबा फौजदारीनाथ की पूजा की. पंडित पलटू बाबा व चंदन पत्रलेख ने पूजा करायी. मंत्री ने गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया. गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक कराया गया. दोनों मंत्री ने मंदिर प्रांगण स्थित दस महाविद्या देवी की भी पूजा की. पंडितों ने मंदिर में वैदिक आरती करायी. मंदिर प्रांगण स्थित दसमहाविद्या देवी की भी विधिवत पूजा करायी. इसके बाद वन विभाग परिसर में कुछ देर विश्राम किया. अपने गंतव्य की और निकल गये. भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ का फोटो देकर उनका स्वागत किया. मौके पर मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, सिपाही कुंदन कुमार सिंह एवं भाजपा व जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola