झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

धवार को प्रखंड क्षेत्र के बंदरजोरा तथा ठाडीहाट पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया
रामगढ़. दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में झामुमो की रामगढ़ इकाई ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बंदरजोरा तथा ठाडीहाट पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.इस क्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं ने कुकुरकट्टा,घाघरी कन्हारा, तेलियाडीह, बंदर जोरा, गंडक, दुधवा आदि गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया तथा आगामी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. जनसंपर्क करने वाले झामुमो कार्यकर्ताओं की टोली में प्रखंड सचिव नंदलाल राउत, गोपाल साह, सुशील मुर्मू, सुबोध कुमार साह, राजेश कुमार गुप्ता मानू, श्यामलाल मरांडी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










