बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सुंदरपहाड़ी का रहनेवाला था कैलाश पहाड़िया.
संवाददाता, दुमका गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पास बाइक दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय युवक की दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना रविवार की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान सुंदरपहाड़ी निवासी कैलाश पहाड़िया के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि कैलाश बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव की पगडंडी रास्ते पर संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में दुमका के पीजेएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद नगर थाने पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को घर ले जाने की अनुमति दे दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




