बस पर चढ़ने के दौरान फिसल कर युवक हुआ जख्मी, बस का चक्का पैर पर चढ़ने से युवक बुरी तरह से हुआ घायल

घायल युवक की पहचान तालझारी थाना क्षेत्र निवासी देवाशीष कुमार के रूप में की गयी
हंसडीहा. हंसडीहा बस स्टैंड पर शनिवार को यात्री बस पर चढ़ने के दौरान युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया. जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान तालझारी थाना क्षेत्र निवासी देवाशीष कुमार के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार देवाशीष हंसडीहा बस स्टैंड पर दुमका के लिए श्री हरि बस पर चढ़ ही रहा था कि बस दुमका की ओर निकल गयी. जिससे देवाशीष का पैर फिसल गया और वह बस के नीचे आ गया. बस के रुकने तक पहिया देवाशीष के पैर पर चढ़ चुका था. इस घटना में देवाशीष गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस बल पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले गयी, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. वहीं, पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




