हूल दिवस पर ग्रामप्रधान दुमका में निकालेंगे रैली

Updated:
विज्ञापन
हूल दिवस पर ग्रामप्रधान दुमका में निकालेंगे रैली

प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक चुड़का मरांडी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

रानीश्वर. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक चुड़का मरांडी की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपस्थित ग्राम प्रधानों को जानकारी दी गयी कि 30 जून दुमका में हूल दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इसमें ग्राम प्रधान, जगमाझी, गुड़ैत आदि को उपस्थित होना है. ग्राम प्रधानों की ओर से रैली निकाली जायेगी. विभिन्न मांगों को उठाया जायेगा. ग्राम प्रधानों की मांगें पूरी करने के लिए आवाज बुलंद किया जायेगा. बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम मंडल, चुड़का मरांडी, रुसोराम वास्की, कृष्ण चंद्र घोष, कुशल हांसदा, कुंवर हांसदा, सोनामुनी मुर्मू, कल्याणी मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, रुपलाल मुर्मू, कालीचरण हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola