ePaper

वनकर्मियों ने लकड़ी लदी जुगाड़ गाड़ी किया जब्त

Updated at : 13 Jun 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
वनकर्मियों ने लकड़ी लदी जुगाड़ गाड़ी किया जब्त

हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटराबांध के पास की छापेमारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नोनीहाट दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटराबांध के पास अवैध लकड़ी लदी जुगाड़ गाड़ी को वन विभाग की टीम शुक्रवार को जब्त किया है. नोनीहाट व आसपास के क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारी पिछले दो-तीन महीने से खूब सक्रिय हो गये हैं. चोरी छिपे लकड़ी की तस्करी होती थी. अब खुलेआम होने लगी है. वाहनों से कीमती लकड़ी नोनीहाट से बाहर भेजी जाती है. गुप्त सूचना पर दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मुरको नदी पटराबांध के पास अवैध लकड़ी लदी जुगाड़ गाड़ी को वन विभाग की टीम जब्त कर वन परिसर नोनीहाट ले आयी है. अभियान में वनरक्षी सुबल मुर्मू, धनंजय यादव, राधे कुमार राजेंद्र अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola