घर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जली

मसलिया थाना क्षेत्र में कुशवेदिया गांव की घटना
मसलिया थाना क्षेत्र में कुशवेदिया गांव की घटना, छानबीन शुरू प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया अंचल क्षेत्र के कुशवेदिया गांव में गुरुवार अहले सुबह घर में अचानक आग लगने से रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग की घटना में मकान मालिक मदन राय का एकमात्र घर पूरी तरह नष्ट हो गया. आग लगने से घर में रखा धान, चावल, नकद रुपये समेत घरेलू उपयोग की सभी सामग्री जलकर खाक हो गयी. पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा घर धू-धू कर जलने लगा. स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था. घटना के बाद घर की केवल दीवारें ही शेष रह गयी हैं. घर जल जाने के कारण बुजुर्ग मदन राय अपने परिवार के साथ दूसरों के घर में शरण लेने को मजबूर हैं. पीड़ित ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घर में रखा खाने का अनाज भी पूरी तरह जल गया, जिससे परिवार के समक्ष भोजन का संकट खड़ा हो गया है. घटना के बाद बुजुर्ग मदन राय ने अंचल प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा जीवन की शुरुआत कर सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




