ePaper

मंडी की सांसद सह फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने की फौजदारीनाथ की पूजा

Updated at : 22 Dec 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
मंडी की सांसद सह फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने की फौजदारीनाथ की पूजा

सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंची अभिनेत्री को तीर्थ पुरोहित ने पहले संकल्प करवाया.

विज्ञापन

शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर अपने पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों के साथ लगायी हाजिरी प्रतिनिधि, बासुकिनाथ फिल्म एक्ट्रेस और मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत सोमवार को बासुकिनाथ स्थित बाबा फौजदारीनाथ के दर पर हाजिरी लगायी. पौष माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर अपने पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों के साथ बाबा फौजदारीनाथ का पूजा-अर्चना की. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंची अभिनेत्री को तीर्थ पुरोहित ने पहले संकल्प करवाया. फिर मंदिर गर्भगृह में ले जाकर भोलेनाथ का दर्शन पूजन कराया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूध से भोलेनाथ का अभिषेक किया. कंगना ने बताया कि बैद्यनाथधाम उसके बाद बासुकिनाथ मंदिर आकर अलग ही अनुभूति प्राप्त हुई. बताया बैद्यनाथधाम में पूजा करने के बाद बासुकिनाथ में पूजा करना जरूरी है. इसलिए बाबा के दरबार में बासुकिनाथ दर्शन पूजन के लिए पहुंची हूं. मंदिर के पुरोहितों ने भोलेनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता समेत 10 महाविद्या की पूजा अर्चना के बाद वैदिक आरती करायी. इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गयी थी. कंगना रनौत ने देश में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. पूजा के बाद बासुकिनाथ स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में क्षणिक विश्राम के बाद परिवार व समर्थकों के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गयीं. मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, डीएसपी सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल, मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार, नपं कार्यपालक पदाधिकारी सागेन समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व मंदिर कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola