योजनाओं में मानक अनुरूप कार्य न होने पर कर्मियों को लगा जुर्माना

बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने भातुडिया बी पंचायत में संचालित विकास योजना का औचक निरीक्षण किया.
प्रतिनिधि, रामगढ़. बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने भातुडिया बी पंचायत में संचालित विकास योजना का औचक निरीक्षण किया. चिहुटिया में मनरेगा से राजेंद्र राय व महेंद्र राय के निर्माणाधीन सिंचाई तालाब में मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने रोजगार सेवक और कनीय अभियंता को फटकार लगाते हुए शो-कॉज का निर्देश दिया है. सूचना पट्ट नहीं होने प्रति योजना 1000 रुपये का अर्थदंड संबंधित कर्मियों को लगाया गया. मधुसूदन राय के कूप निर्माण को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. कुल 13 एकड में चल रहे मिश्रित बागवानी के कुल दो पैच का भी निरीक्षण करते हुए कनीय अभियंता को उक्त सभी योजनाओं में निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य करने तथा कार्य के अनुसार मापी पुस्तिका तैयार कर भुगतान करने का निर्देश दिया. चिहुटिया में पार्वती देवी, सुरेश देहरी के अबुआ व बिरसा आवास के लाभार्थी कमली देवी के आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. समय पर कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित पंचायत सचिव का वेतन स्थगित करने की चेतावनी भी दी. प्राथमिक विद्यालय चिहुटिया की निरीक्षण के क्रम में विद्यालय सचिव सह प्रधान शिक्षिका को विद्यालय विकास फंड से स्कूल की मरम्मत कराने, पठन-पाठन में सुधार लाने व छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया. बीइइओ व बीपीओ को विद्यालयों का निरीक्षण तथा अनुश्रवण नियमित रूप से करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशिष रंजन, रोजकार सेवक विकास झा सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




