अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक में सवार वृद्ध की मौत, दूसरा जख्मी

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक में सवार वृद्ध की मौत, दूसरा जख्मी

दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर बरमसिया गांव के पास.

विज्ञापन

दुमका. एनएच 114 ए में दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत बरमसिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. घटना में घायल वृद्ध की मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. यह घटना रविवार को देर रात की है. वृद्ध पहचान शिकारीपाड़ा के मोहुलपहाड़ी के करमाटांड़ निवासी रामकृष्ण मोहली (64) के रूप में हुई है. घटना में बाइक में सवार दूसरा युवक भी जख्मी हो गया है, उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बाइक में सवार युवक अपने पिता को लेकर हाट से वापस घर लौट रहा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया. हादसे में दोनों जख्मी हो गये. दोनों को पहले मोहुलपहाड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola