हम लाठी डंडे से डरने वाले नहीं तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे

Updated at : 25 Aug 2024 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
हम लाठी डंडे से डरने वाले नहीं तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे

दुमका में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन

विज्ञापन

दुमका. राजधानी रांची में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज, वाटर कैनन के इस्तेमाल और आंसू गैस के प्रयोग के विरोध में दुमका में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम एसपी कार्यालय के समक्ष संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर गौरव कांत ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर झारखंड पुलिस ने रांची में युवा आक्रोश रैली में शामिल हो रहे युवाओं रैली में जाने से रोका उसके बाद रैली में पहुंचे युवाओं के साथ अत्याचार किया. कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन हेमंत सरकार ने पुलिस का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया है. हम इस तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य निवास मंडल, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण किशोर पिंटू, मार्शल ऋषिराज टुडू, मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल, सहप्रभारी नवल किस्कू, जिला मंत्री सोनी हेंब्रम, नगर अध्यक्ष अमित रक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज साह, टिंकू गण, ओम केसरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता साह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास, सुजीत यदुवंशी, प्रवीण सिंह,कार्यालय मंत्री दिनेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. सरैयाहाट एवं हंसडीहा भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा सरैयाहाट चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. मौके पर युवा नेता मनोज कुमार मंडल,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भृगुनाथ यादव, सरैयाहाट मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल एवं हंसडीहा के विनोद यादव,जगदीश राय पंकज झा, बलबीर सिंह,अंजय सिंह,दिवाकर दत्ता, गोपाल यादव, महेंद्र पंडित, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर मंडल, गौतम कुमार मौजूद थे. वहीं, जामा चौक पर मंडल अध्यक्ष राजू प्रसाद दर्वे के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया. मौके पर भाजपा नेता सुरेश मुर्मू, जिला मंत्री कालेश्वर लायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शक्ति दर्वे, दर्शन हेंब्रम, चंदर टुडू, कामदेव मंडल, नरेश मंडल, श्रवण मंडल, रामेश्वर हांसदा, रामदास मुर्मू, सुनील यादव, कैलाश यादव, जय मुर्मू, छोटू दास, झकसु राय, मदन मंडल, संजय बास्की, कुमोद यादव, जनार्दन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर, बासुकिनाथ नगर अध्यक्ष शैलेश राव की अध्यक्षता में नागनाथ चौक पर व तालझारी बाजार में मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में सीएम का पुतला फूंका गया. वरीय नेता लखीनारायण दत्ता, पप्पू सिंह, राजकिशोर मंडल, दुमका जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपीनाथ दत्ता, अमरनाथ दास, आनंदी देवी, मनमोहन झा, नगर संयोजक राजनारायण गुप्ता, श्रवण, प्रीतम साह, राजू कुंवर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. रानीश्वर मंडल अध्यक्ष रघुनाथ गोराई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रघुनाथ दत्त,उत्तम चटर्जी,भाग्यधर घोष, कौशिक, दीपक मंडल,लालबाबु राणा,काजल, सुमन घोष,बाबु पात्र,विशाल,उत्तम आदि उपस्थित थे.उधर आसनबनी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. गोपीकांदर चौक में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. यहां मंडल अध्यक्ष नकुल साह, बाबूलाल हांसदा, रादूला देहरी, किस्टोफर मुर्मू, प्रखंड महामंत्री, सोनू देहरी, रामलाल देहरी, कालीचरण देहरी, दुखन गृही सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola