अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल, भर्ती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 8:52 PM
देवघर जिला अंतर्गत पालोजोरी थाना क्षेत्र के जारगड़ी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार
दुमका नगर. अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले हादसे में देवघर जिला अंतर्गत पालोजोरी थाना क्षेत्र के जारगड़ी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. घायलों में मसलिया थाना क्षेत्र के मसानजोर गांव के सोनालाल सोरेन और रमेश सोरेन शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक लेकर पिंडारी हटिया से कुटुंब घर जा रहे थे. जारगड़ी गांव का पास संतुलन बिगड़ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे सोनालाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रमेश को हल्की चोट लगी. दूसरे हादसे में जरमुंडी थाना क्षेत्र केे हरिपुर गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत में संजय वैध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल संजय जरमुंडी थाना क्षेत्र के चमड़ा बहियार गांव का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को हरिपुर हटिया से बाइक लेकर घर जा रहा था. हरिपुर के पास ही विपरीत दिशा से आ रही बाइक के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद दूसरा चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










