सर्पदंश से सरैयाहाट में अधेड़ की मौत

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव का रहनेवाला था
दुमका नगर. सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव में सर्पदंश से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक छोटेलाल हांसदा(47) खुटहरी गांव का रहनेवाला था. वह दो बच्चों का पिता था. मृतक की पत्नी उर्मिला हेंब्रम ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वह अन्य ग्रामीणों के साथ खेत में पानी पटाने गया था. जाने के दौरान खेत में छोटेलाल को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी. आनन-फानन उसे बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










