प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या मामले में शख्स गिरफ्तार

कुएं से उसके शव की बरामदगी से जुड़े मामले में
हंसडीहा. थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की हुई हत्या और मंगलवार को कुएं से उसके शव की बरामदगी से जुड़े मामले में मृतक गोपाल मांझी के पिता घटरू मांझी द्वारा की गयी शिकायत पर प्राथमिक अभियुक्त रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. घटरू मांझी की शिकायत पर गांव के ही दंपती रोहित सिंह व उसकी पत्नी मूर्ति देवी के ऊपर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में थाना प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक अमर कुमार महतो ने आरोपी रोहित सिंह को घर के समीप झाड़ियों के पास से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










