अंतिम सोमवारी को 2234 डाक बमों ने किया जलार्पण

Updated at : 20 Aug 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम सोमवारी को 2234 डाक बमों ने किया जलार्पण

डाक बम व श्रद्धालु बोल बम-बोल बम के जयकारे के साथ भोले बाबा के दरबार की ओर आगे बढ़ते जा रहे

विज्ञापन

हंसडीहा. हंसडीहा के रास्ते सावन के अंतिम सोमवारी को बाबा बासुकिनाथ को जाने वाले 2234 डाक बमों को प्रशासनिक शिविर में टोकन दिया गया. रविवार रात 11 बजे से डाक बमों का प्रवेश हंसडीहा में शुरू हो गया था. हंसडीहा से लेकर बासुकिनाथ तक श्रद्धालुओं और सेवा करनेवाले ग्रामीणों को तांता लगा रहा. डाक बम व श्रद्धालु बोल बम-बोल बम के जयकारे के साथ भोले बाबा के दरबार की ओर आगे बढ़ते जा रहे थे. पूरा मार्ग भोले के भक्तों की सेवा में सेवार्थी से पटा रहा़ जगह जगह पर शर्बत, शुद्ध पेयजल, दर्द नाशक दवाई, फल इत्यादि के साथ लोग डाक बम की सेवा कर रहे थे. प्रशासन की ओर से पुलिस बल भी जगह-जगह सुरक्षा में तैनात थे. रिमझिम फुहारों एवं खुशनुमा मौसम में डाक बम अपने पैरों में पड़े छालों की पीड़ा को भूल कदम आगे बढ़ा रहे थे. इसके अलावा स्थानीय शिवालयों में भी अंतिम सोमवारी को लेकर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola